0

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

By Dec 9, 2025

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड लाइट के मोड़ पर, जहां से वाहन सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन की ओर मुड़ते हैं और सेक्टर-13 की ओर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेते हैं, ठीक उसी स्थान पर चालक अपनी गाड़ियां सड़क के बीच तक खड़ी कर देते हैं।

कई वाहन तो अगल-बगल दो-दो कतारों में खड़े रहते हैं, जिससे सड़क का लगभग आधा हिस्सा घिर जाता है और पीक आवर में यहां जाम लगना आम बात हो गई है। यह स्थिति केवल आम यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है।

स्कूल के ठीक समीप स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल में गंभीर मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन सड़क पर कब्जा जमाए वाहनों के कारण अस्पताल के गेट तक पहुंचने में एंबुलेंस को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो मरीज लेकर आती एंबुलेंस जाम में ही फंस जाती है, जिससे इलाज में कीमती समय बर्बाद होता है। स्थिति को और चिंताजनक बनाती है सड़क किनारे लगा नो पार्किंग का बोर्ड, जो कागजी साबित हो चुका है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्पष्ट चेतावनी के बावजूद यहां खुलेआम वाहन खड़े किए जाते हैं और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की नियमित निगरानी और चालान-टोइंग जैसी कार्रवाई से ही इस समस्या पर लगाम लगाई जा सकती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने और सड़क को अस्पताल के लिए सुगम व सुरक्षित बनाने की मांग की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

यमुना में ‘जहरीले झाग’ पर बड़ा एक्शन: TERI की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उठाया ये कदम, अब ऐसे होगी सफाई

कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में झाग की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) ने दिल्ली सरकार को अपनी विस्तृत...
By Dec 9, 2025

साझा करें