0

दिल्ली के 6 ICU अस्पतालों में फर्जी फायर डोर लगाने का खुलासा, मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर कंपनी ब्लैकलिस्ट

By Dec 10, 2025

दिल्ली के छह नए आईसीयू अस्पतालों में नकली फायर डोर लगाने का मामला सामने आया है। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कंपनी को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की सतर्कता के चलते नए आइसीयू अस्पतालों में अग्निरोधी दरवाजे लगाने के मामले में बड़ा घोटाला होते-होते बच गया।

दिल्ली सरकार की सात नए आइसीयू अस्पताल बनाने की योजना है, जिसमें 6836 बेड की सुविधा होगी। इनमें से किराड़ी को छोड़कर छह अस्पताल का काम साल 2020-21 में शुरू किया गया था। लगभग सभी अस्पतालों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शालीमार बाग, सुल्तानपुरी, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, सरिता विहार और रघुवीर नगर आईसीयू अस्पताल में ठेकेदार को नान इन्सुलेटेड मेटल फायर डोर लगाने का काम दिया गया था। ये दरवाजे अग्निरोधी होते हैं, ताकि आग लगने पर मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ठेकेदार ने दरवाजे भी उपलब्ध करा दिए और उन्हें अस्पतालों में लगा भी दिया। लेकिन, जब दरवाजों की गुणवत्ता जांच की गई तो पता चला कि एजेंसी ने जो दरवाजे लगाए हैं वह अग्निरोधी नहीं हैं। इनकी गुणवत्ता भी खराब है। दरवाजों पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जो स्टिकर लगे होते है, वह भी उन पर मौजूद नहीं थे। अफसरों का कहना है कि टेंडर की शर्तों में भी इसी तरह के दरवाजे का जिक्र किया गया है, लेकिन एजेंसी ने धोखाधड़ी की और घटिया किस्म के दरवाजे आपूर्ति कर दिए।

विभाग ने कंपनी को दो साल के लिए काली सूची में डाल दिया है। इस दौरान कंपनी लोक निर्माण विभाग में कोई भी काम नहीं कर सकेगी। इसके साथ ही कंपनी के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है और उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। इस मामले की अब गंभीरता से जांच के आदेश दिए गए हैं।

इन सात अस्पतालों का निर्माण उस समय कोरोना महामारी को देखते हुए शुरू कराया गया था। उस समय की आप सरकार ने दावा किया था कि 6 माह के अंदर अस्पताल तैयार हो जाएंगे। मगर यह पांच साल बाद भी तैयार नहीं हो सके हैं। इन्हें लेकर शुरू से विवाद इसलिए रहा कि जिस अधिकारी ने जिस दिन इन सात अस्पतालों का काम कंपनियों को देने का वर्क अवार्ड किया, वह उसी दिन सेवानिवृत्ति होने वाला था। उस समय की भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर सवाल उठाया था और इस मामले की अभी एसीबी जांच चल रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें