अलीगढ़ जेल में पुस्तकालय के लिए इनरव्हील क्लब मंजरी ने दीं किताबें, जेल सुधार में अहम पहल
By
Sep 1, 2026
अलीगढ़ जेल में बंदियों के सुधार और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब मंजरी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब की सदस्याओं ने जेल में पुस्तकालय की स्थापना के लिए किताबें दान कीं। इस सेवा-समर्पित कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति और सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन काउंसलर ज्योति मित्तल ने बताया कि इस पहल में जेल अधीक्षक, महिला जेलर, और शिक्षा अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस पुस्तकालय की स्थापना से कैदियों को ज्ञान प्राप्त करने और अपने समय का सदुपयोग करने का अवसर मिलेगा, जो उनके पुनर्वास प्रक्रिया में सहायक हो सकता है।
