सरकार की सख्ती के बाद IndiGo ने पकड़ी रफ्तार, 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल, यात्रियों को राहत
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने हालिया परिचालन संकट के बाद तेजी से वापसी की है। कंपनी ने आज 1650 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जबकि कल यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य अब पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। उड़ानों के समय पर चलने का आंकड़ा भी 30% से बढ़कर 75% हो गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
यात्रियों की असुविधा को देखते हुए IndiGo ने 15 दिसंबर तक टिकट रद्द कराने या यात्रा की तारीख बदलने पर पूरा शुल्क माफ करने की घोषणा की है। रिफंड और सामान लौटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने IndiGo को सख्त आदेश दिया कि सभी रद या बहुत देर वाली उड़ानों का रिफंड आज शाम 8 बजे तक पूरा किया जाए। IndiGo अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड कर चुकी है।
मंत्रालय ने उड़ानें रद होने के कारण कई रूट पर बढ़े किराए को रोकने के लिए तुरंत किराए पर सीमा तय कर दी थी। इससे किराए सामान्य स्तर पर आ गए। सभी एयरलाइंस को आदेश दिया गया है कि वे तय किए गए किराए की सीमा का पालन करें। यात्रियों की मदद के लिए विशेष सहायता टीमें भी बनाई गई हैं।
मंत्रालय ने IndiGo को यह भी निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों का सामान अलग हो गया है, वह 48 घंटे के भीतर उन्हें वापस दिया जाए। एयरलाइन अब तक 3000 बैग यात्रियों तक पहुंचा चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा के एयरपोर्ट डायरेक्टरों ने बताया कि आज सभी टर्मिनल सामान्य रूप से चल रहे हैं। चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग पॉइंट पर भीड़ नहीं है।
MoCA का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। यहां से उड़ानों, एयरपोर्ट की स्थिति और यात्रियों की मदद पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी पहली प्राथमिकता है और हालात जल्दी ही पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
