इंडिगो की उड़ानें रद्द, फिर भी धड़ल्ले से बिक रहे टिकट; जानिए क्या है वजह?
इंडिगो एयरलाइंस पिछले कई दिनों से संकट से जूझ रही है। 2 दिसंबर से फ्लाइट कैंसिल करने का सिलसिला जारी है, जहां इंडिगो हर दिन 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद कर रहा है। मगर, इसके बावजूद इंडिगो की फ्लाइट्स के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कई बड़े शहरों के बीच किराया बढ़ने के बावजूद लोग इंडिगो के टिकट खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
इसका जवाब साफ है कि इंडिगो ने अपनी सभी उड़ाने रद नहीं की हैं। इंडिगो हर दिन 2,220 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ऑपरेट करता है, जिनमें से अधिकतर उड़ाने सुचारु रूप से चल रही हैं। DGCA की गाइडलाइनों के बाद सिर्फ कुछ एयरपोर्ट और तारीखों को ही इंडिगो की फ्लाइट्स रद हुई हैं। इनमें शुक्रवार को सबसे ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं। इंडिगो ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 से ज्यादा उड़ाने रद की थीं। हालांकि, कोलकाता, गुवाहाटी और चेन्नई समेत नॉन-मेट्रो शहरों में अभी भी इंडिगो की कई फ्लाइट्स अपने समय से उड़ान भर रही हैं।
बता दें कि इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक है। भारतीय विमानन बाजार का 60 प्रतिशत हिस्से पर इंडिगो एयरलाइंस का कब्जा है। यही वजह है कि इंडिगो की कुछ फ्लाइट्स रद होते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया और विमान टिकट के दाम आसमान छूने लगे। यात्रियों की असुविधाओं को देखते हुए बीते दिन DGCA ने रोस्टर पर अपना फैसला वापस ले लिया। इंडिगो ने आज भी कई फ्लाइट्स रद की हैं, जिसकी वजह ‘सिस्टम रिबूट’ को माना जा रहा है। पिछले 5 दिनों से चल रही अफरा-तफरी के कारण कई उड़ानों का शेड्यूल खराब हो गया था। ऐसे में सभी फ्लाइट्स को रिशेड्यूल करने और पहले की तरह ऑपरेशन जारी रखने के लिए इंडिगो ने आज कुछ फ्लाइट्स रद की हैं। अनुमान के मुताबिक 10-15 दिसंबर तक इंडिगो की सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
