5 दिन की अफरा-तफरी के बाद IndiGo की उड़ानें पटरी पर, लेकिन इन शहरों में आज भी रद्द हैं फ्लाइट्स
पिछले 5 दिनों की अफरा-तफरी के बाद हवाई यात्रा एक बार फिर पटरी पर आने लगी है। इंडिगो के ज्यादातर विमानों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समय पर चल रही हैं। दिल्ली समेत देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ अब कम होने लगी है।
बीते दिन भी इंडिगो ने देशभर में 800 फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। हजारों उड़ाने रद करने के बाद इंडिगो के विमान पहले की तरह उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस ने आज भी कुछ फ्लाइट्स कैंसिल की हैं।
इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है। इस लिस्ट में जम्मू, अमृतसर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, नागपुर और आइजोल जाने वाली फ्लाइट्स के नाम शामिल है। इसके अलावा मुंबई में 8 और चेन्नई एयरपोर्ट पर 40 फ्लाइट्स रद हुई हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों से आज इंडिगो की 10 फ्लाइट्स जम्मू के लिए रवाना होनी थीं। इनमें से 8 फ्लाइट्स अपने समय पर उड़ान भरेंगी, लेकिन दिल्ली और इंदौर से जम्मू जाने वाली 2 उड़ाने रद कर दी गईं हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने पुणे एयरपोर्ट के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इंडिगो ने बताया कि पुणे से उड़ान भरने वाली 7 फ्लाइट्स आज (7 दिसंबर) को रद रहेंगी।द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
