IndiGo फ्लाइट संकट: 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों की जद्दोजहद और 10 गुना किराया
एक समय था जब एयर पोर्ट पर एक कर्कश आवाज, ‘यह…उड़ान के लिए आखिरी कॉल है’ का मतलब था, घबराहट, जल्दबादी, एक टर्मिनट से दूसरे टर्मिनल की ओर भागना। जब भी कभी आवाज आती थी कि आपकी फ्लाइट में लेट है, तो यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जो यात्रियों के धैर्य की परीक्षा लेता था।
मगर, आज IndiGo के यात्रियों के लिए, अब यही शब्द आश्वासन की तरह लगते हैं। इसका मतलब है कि उड़ान अभी भी है, क्रू मौजूद है, और यात्रा अभी भी संभव है। पिछले हफ्ते जब रोजाना हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द हो रही थीं, तो सौबिक मजूमदार जैसे यात्री हर घोषणा को चेतावनी नहीं, बल्कि आशा के तौर पर देख रहे थे। क्योंकि अब शोर नहीं, बल्कि खामोशी असली खतरे की घंटी बन गई है।
पिछला सप्ताह IndiGo के यात्रियों के लिए अभूतपूर्व अराजकता लेकर आया। अचानक टिकट रद की संख्या प्रतिदिन सैकड़ों से लेकर 1,000 से अधिक तक पहुंच गई। विडंबना यह है कि देरी की खबर ने भी कुछ राहत दी।
सौबिक मजूमदार ने अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से अगरतला के लिए IndiGo की उड़ान एक महीने पहले बुक की थी। लेकिन एक सुखद यात्रा घर के बजाय, उन्हें समय पर समारोह तक पहुंचने के लिए बसों, ट्रेनों और हर चलने वाली चीज की जद्दोजहद में लगना पड़ा।
उन्होंने TOI को बताया, “मैंने एक महीने पहले ही अपना टिकट बुक कर लिया था ताकि मुझे कोई परेशानी न हो। लेकिन नए विमानन कानून के कारण बाद में हुए बदलावों की वजह से मुझे उसी टिकट के लिए अब समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो मैंने एक महीने पहले बुक किया था।”
पहले देरी हुई, फिर लंबी-लंबी लाइनें और आखिर में फ्लाइट रद, धीरे-धीरे सब कुछ पूरी तरह अराजकता में बदल गया। हवाई अड्डे मछली बाजार जैसे दृश्यों में बदल गए, सामान हर जगह बिखरा पड़ा था।
IndiGo की उड़ान में व्यवधान शुक्रवार को और भी बदतर हो गया, जब एयरलाइन ने प्रमुख शहरों में 1,000 से अधिक उड़ानें रद कर दीं। संकट के दौरान तीन दिनों तक चुप रहने के बाद, CEO पीटर एल्बर्स ने आखिरकार एक वीडियो के जरिए माफी जारी की, जिसमें उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया। दिल्ली में 235, मुंबई में 104, बेंगलुरु में 102 और हैदराबाद में 84 उड़ानें रद हुईं।
फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को दस गुना अधिक किराया चुकाना पड़ा। माजूमदार ने कहा, “वे अब दस गुना अधिक शुल्क ले रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे विमानन उद्योग जनता का फायदा उठा रहा है।”
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
