IndiGo Flight Cancellation: 150 उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों को कितना रिफंड मिलेगा? जानें नियम और प्रक्रिया
घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट्स (IndiGo Flight Cancellations) को लेकर संकट बरकरार है। बुधवार को भी कंपनी ने 150 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, जिससे देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। एयरलाइन ने इस गंभीर परेशानी के लिए माफी मांगी है और पैसेंजर्स को शुक्रवार तक और फ्लाइट्स कैंसिल करने की सूचना दी है। हालांकि, इंडिगो ने कहा कि अगले 48 घंटों में ऑपरेशन को स्थिर करने के लिए “सुनियोजित प्रयास” शुरू कर दिए गए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल (Flight Cancellations Refund Rules) होने पर कंपनी पैसेंजर्स को टिकट कैंसिलेशन के बाद अमाउंट रिफंड कर रही है।
इंडिगो ने पैंसेजर्स को सलाह दी है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, वे अपनी सुविधानुसार पूरी राशि वापस पा सकते हैं या वैकल्पिक फ्लाइट ले सकते हैं। इसके अलावा, पैसेंजर भविष्य की यात्रा के लिए क्रेडिट शेल का ऑफ्शन भी चुन सकते हैं। एयरलाइन ने इस बारे में और ज्यादा मदद चाहने वाले यात्रियों से अपना पीएनआर या लेनदेन आईडी प्रदान करने को कहा है। इंडिगो के फ्लाइट टिकट के कैंसिल होने पर रिफंड पाने के लिए इंडिगो की वेबसाइट पर जाएं और कैंसिलेशन ऑप्शन का विकल्प चुनें और नीचे दिए निर्देशों का पालन करें।
अगर पैसेंजर, सफर शुरू करने से 0-3 दिन पहले टिकट कैंसिल कराता है तो 3500 रुपये या बेस फेयर+ फ्यूल सरचार्ज (जो भी कम हो) कैंसिलेशन फीस के तौर पर काटा जाता है और शेष राशि रिफंड कर दी जाती है। हालांकि, फ्लाइट कंपनी की ओर से कैंसिल की जा रही हैं तो यात्रियों को पूरा रिफंड मिल रहा है, साथ ही अल्टरनेट फ्लाइट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, 3 से 24 घंटे पहले फ्लाइट टिकट रद्द कराने पर 4999 रुपये कैंसिलेशन चार्ज काटा जाता है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
