होली पर घर जाने वालों के लिए Indian Railways का तोहफा, चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से जोड़ेंगी। इन विशेष ट्रेनों के चलने से लाखों यात्रियों को होली पर अपने घर जाने में आसानी होगी। रेलवे ने गोमतीनगर-खातीपुरा, मऊ-अंबाला और बढ़नी-अमृतसर रूटों पर इन ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है।
गोमतीनगर-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन
गोमतीनगर से खातीपुरा के बीच होली स्पेशल ट्रेन (05023/05024) 03 मार्च से 24 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को गोमतीनगर से रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार को खातीपुरा से शाम 06:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन
मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट के बीच साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (05301/05302) 05 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को मऊ से सुबह 04:00 बजे चलेगी और दूसरे दिन 00:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को अंबाला कैंट से 01:40 बजे चलकर अगले दिन रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली और दिल्ली के रास्ते चलेगी।
बढ़नी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
बढ़नी और अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन (05005/05006) 04 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को बढ़नी से दोपहर 03:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन सीतापुर, गोंडा, मुरादाबाद, अंबाला कैंट और जालंधर सिटी होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
FCI कर्मचारियों का ‘ब्लैक फोर्टनाइट’ आंदोलन, 23 फरवरी तक देशभर में प्रदर्शन
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
Ranveer Singh gets threat: अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp पर धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
वाराणसी मंडल ने जीता प्रदेशीय सबजूनियर वॉलीबॉल खिताब, UP Sports News में दर्ज हुआ नाम
