IND vs SA 3rd ODI: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के गौतम गंभीर, फिर अचानक लगाने लगे ठहाके; IPL मालिक पर भी साधा निशाना
विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने साउथ अफ्रीका को आखिरी वनडे में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इसमे साथ ही टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया। तीसरे वनडे में चीजें भारत के पक्ष में नजर आईं। भारत ने 20 हार के बाद आखिरकार टॉस जीता। इसके बाद मैच और सीरीज भी अपने नाम की।
सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए हेड कोच गौतम गंभीर काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने पत्रकारों पर अपनी भड़ास निकाली। हालांकि, एक सवाल के जवाब में गंभीर रहने वाले गौतम भी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए और ठहाके लगाने लगे।
जब गंभीर से पूछा गया कि भारत ने 20 वनडे मैचों के बाद टॉस जीता है। इस पर आप क्या कहेंगे? सवाल सुनते ही गंभीर की हंसी छूट गई और उन्होंने कहा कि 2023 का तो पता नहीं, लेकिन जब से मैं हेड कोच बना हूं भारतीय टीम वनडे में पहली बार टॉस जीती है।
टेस्ट सीरीज में हार पर गंभीर ने कहा कि जब हम कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट हारे थे तब कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। किसी ने भी इसके बारे में किसी ने बात नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने बिना नाम लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल पर भी निशाना साधा। टेस्ट सीरीज में हार के बाद जिंदल ने कोचिंग पर सवाल खड़े कर दिए थे।
गंभीर ने कहा, “ऐसे लोगों ने चीजें बोली हैं जिनका क्रिकेट से कोई लेनादेना नहीं है। आईपीएल के एक ओनर ने भी स्प्लिट कोचिंग के बारे में कहा। ये हैरानी की बात है। लोगों को अपने डोमेन में रहना जरूरी है। हम अगर किसी के डोमेन में नहीं जाते तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई राइट नहीं है।”
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
