0

IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया विशाल स्कोर, भारत के सामने 214 रनों का लक्ष्य

By Dec 11, 2025

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कटक में मिली रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें अब जीत का चौका लगाने पर हैं। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 90 रन की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों के लिए यह एक मुश्किल दिन था।

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 54 रन और जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए, दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 7 वाइड बॉल सहित कुल 13 गेंदे फेंकी। भारत के लिए इतने बड़े स्कोर का पीछा करना आसान नहीं होगा, लेकिन ओस की वजह से दूसरी पारी भी दिलचस्प हो सकती है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें