0

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में क्या पंत को मिलेगा मौका? भारत की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना

By Dec 9, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने बुधवार को उतरेगी तो उसकी कोशिश सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया था। अब मेजबान टीम की नजरें बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर हैं। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल और कोच गौतम गंभीर इस मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 उतारने की कोशिश करेंगे।

रांची में पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए थे। राहुल ने 60 और रोहित ने 57 रनों की पारी खेली थी। टीम मैनेजमेंट इन तीनों से इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की उम्मीद करेगा। लेकिन साथ ही उम्मीद होगी कि गेंदबाज अपने खेल में सुधार करें और जो बल्लेबाज नहीं चल सके थे वो रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ओपनिंग में फेल रहे थे। हालांकि, उनकी जगह पर संकट नजर नहीं आ रहा है। सबसे ज्यादा चिंता चार नंबर को लेकर है जहां ऋतुराज गायकवाड़ खेले थे। यहां टीम के पास ऋषभ पंत का भी विकल्प है। हालांकि, एक मैच के बाद गायकवाड़ को बाहर करना सही नहीं होगा और ये बात टीम मैनेजमेंट भी समझता है। पहले मैच में भी गायकवाड़ अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण आउट नहीं हुए थे। डेवाल्ड ब्रेविस ने एक अविश्वस्नीय कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया था।

एक संभावना ये बन सकती है कि टीम जायसवाल को बाहर कर रोहित के साथ गायकवाड़ को ओपनिंग कराए। गायकवाड़ ओपनर ही हैं और इसलिए उनको वापस उनके स्थान पर भेजा सकता है। ऐसी स्थिति में चार नंबर पर पंत को खिलाया जा सकता है। चार नंबर पर टीम तिलक वर्मा को भी आजमा सकती है। भारत ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 350 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन मिडिल ऑर्डर में रास्ता भटक गए थे और इसलिए मेहमान टीम काफी करीब पहुंच गई थी। इस बात पर टीम को ध्यान देना होगा। हालांकि गेंदबाजी में बदलाव हो ऐसा नहीं लग रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भारतीय टीम ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 20 टॉस हारकर फैंस को किया निराश!

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वनडे क्रिकेट में बेहद अजीब और अविश्वसनीय बदकिस्मती का सामना कर रही है। टीम लगातार 20 बार टॉस हार चुकी है, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है। भारत बनाम साउथ...
By Dec 9, 2025

रायपुर में भारत-द.अफ्रीका दूसरा वनडे: विवादों के साये में टीम इंडिया, क्या सीरीज पर होगा कब्जा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। मंगलवार को दोनों टीमों...
By Dec 9, 2025

IND vs SA 2nd ODI Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा है रायपुर की पिच का मिजाज?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैदान एक तरह से नया है...
By Dec 9, 2025

साझा करें