0

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, भारत को पहले विकेट की तलाश

By Jan 11, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में हो चुका है। टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पक्ष में गिरा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टीम इंडिया आज 3 तेज गेंदबाजों (सिराज, प्रसिद्ध और हर्षित) और 3 स्पिनर्स (वॉशिंगटन, जडेजा और कुलदीप) के साथ उतरी है। वहीं, कीवी टीम की ओर से आदित्य अशोक और क्रिस्टियम क्लार्क अपना डेब्यू कर रहे हैं।

वनडे क्रिकेट में टॉस के मामले में टीम इंडिया का लंबे समय से चल रहा खराब दौर आखिरकार खत्म हो गया है। लगातार दूसरा वनडे टॉस जीतकर भारत ने उस निराशाजनक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें टीम ने लगातार 20 टॉस गंवाए थे।

न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने बेहद सावधानी से खेला और पहले ओवर से केवल एक रन ही निकल सका। पहले ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 1/0 रहा।

इस मैच में विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। उन्होंने 309वां मैच खेला है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें