IND U19 vs PAK U19 Live: भारत की पारी 240 पर सिमटी, पाकिस्तान को मिला 241 का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी आज एक बार फिर मैदान पर उतरे और उनसे एक बड़ी और धुआंधार पारी की उम्मीद थी। अंडर-19 एशिया कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है। अपने पहले मैच में भारत ने यूएई को हराया था। इस मैच में वैभव ने तूफानी पारी खेली थी और 95 गेंदों पर 171 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम उनसे ऐसी ही पारी की आस लगाए थी, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए।
भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए, लेकिन वह अपने अर्धशतक से चूक गए। अली रजा को अपनी पहली सफलता मिल गई है। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हेनिल पटेल को आउट किया। उनका कैच विकेटकीपर जहूर ने लपका। हेनिल पटेल ने 12 रन बनाए।
कनिष्क चौहान के रूप में भारत ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। 45वें ओवर की पहली गेंद पर अहमद हुसैन ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर समीर मिन्हास के हाथों कैच कराया। कनिष्क चार रनों से अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों पर 46 रन बनाए। खिलान पटेल भी आउट हो गए हैं। 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सेयाम ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ भारत का सतवां विकेट गिर गया। भारत की पारी 240 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान को 241 रनों का लक्ष्य मिला है।
मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा
सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब
नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य
