0

UP में Flipkart के नाम पर 16 लाख की ठगी, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को दिया झांसा

By Dec 10, 2025

जालौन में एक पोस्ट ऑफिस कर्मचारी से फ्लिपकार्ट में काम करने वाले एक युवक ने 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कर्मचारी ने काम बढ़ाने के लिए युवक को पैसे दिए, लेकिन युवक ने सामान नहीं भेजा और फोन बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रावतान निवासी विक्रम सिंह पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि वह उप डाकघर में आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम करता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले आनंद नाम का व्यक्ति डाकघर में मिला जो कि अपना खाता सही कराने आया था। उसने बताया कि वह सेलिंग का काम फ्लिपकार्ट व अमेजन में करता है। वह कम दाम में सामान मंगवाकर बाजार में उच्च दामों में बेचता है। उसने विक्रम को काम में जुड़ने के लिए बोला और विक्रम उस काम से जुड़ गया।

शुरुआत में आनंद विक्रम के मोबाइल पर आर्डर भेजता था और समय-समय पर सारे सामान भेजता था। कुछ दिन बाद जब विक्रम ने अपना ये काम और बढ़ाना चाहा तो उसने बाइक गिरवी रखकर व शैलेंद्र, संजू से पैसे लेकर अपने भाई आलोक के खाते से 16 लाख रुपये आनंद को भिजवा दिए।

लगभग 16 लाख रुपये के आर्डर लगने के बाद आनंद ने अपना फोन बंद कर लिया व आर्डर कैंसिल कर दिए। साथ ही आइडी भी डीलीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने 16 लाख रुपये भेज दिए लेकिन सामान नहीं आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जालौन: थाना प्रभारी की मौत का राज! महिला सिपाही सिपाही पर हत्या का मुकदमा, CCTV फुटेज से खुलासा

उरई में थाना प्रभारी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने महिला सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुठौंद...
By Dec 10, 2025

साझा करें