अलीगढ़ की सर्द रातों में चाय के अड्डों पर जमती है दोस्ती, देर रात तक गुलजार रहते हैं ये ठिकाने
अलीगढ़ शहर में सर्द रातों में भी कुछ ऐसे चाय के ठिकाने हैं जो देर रात तक गुलजार रहते हैं। इन जगहों पर लोग न सिर्फ गर्माहट भरी चाय का आनंद लेते हैं, बल्कि दोस्तों के साथ गपशप और मठरी-मक्खन का भी लुत्फ उठाते हैं। जैसे-जैसे रात गहराती है, शहर की कई दुकानें बंद हो जाती हैं, लेकिन ये चाय के अड्डे अपनी रौनक बनाए रखते हैं।
समय के साथ चाय पीने वालों की पसंद बदली है, अब ज्यादातर लोग कम मीठी या फीकी चाय पसंद करते हैं। हालांकि, मठरी-मक्खन का चलन अभी भी बरकरार है। ये कई ठिकाने 24 घंटे खुले रहते हैं और यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। दुकानदार अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शिफ्ट में काम संभालते हैं, जो चाय बनाने से लेकर मठरी पर मक्खन लगाने तक में माहिर हैं।
रसलगंज का चौधरी टी-स्टॉल
रसलगंज में चौधरी टी-स्टॉल तीन पीढ़ियों से चाय बना रहा है। यहां इमरान अजी और उनका बेटा मिलकर चाय बनाते हैं। चाय का स्वाद आज भी वही है, जिसमें पत्ती उबालकर, ऊपर से खौलता दूध फेंटकर मलाई वाली चाय तैयार की जाती है। यह अड्डा दिन-रात चाय के शौकीनों से भरा रहता है।
मालगोदाम पर युवाओं का जमावड़ा
मालगोदाम पर तनवीर के चाय के अड्डे पर युवा देर रात तक चाय पीते नजर आते हैं। सर्दी में यहां चाय की मांग बढ़ जाती है। रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों से ज्यादा आसपास के लोग यहां चाय पीने आते हैं। दिन में यह इलाका मोटरसाइकिल एक्सेसरीज का बाजार रहता है, लेकिन रात में यहां युवा चाय पर तफरी के लिए जुटते हैं।
शमशाद मार्केट में देर रात तक रौनक
सर्द रातों में भी शमशाद मार्केट अपनी चहल-पहल बनाए रखता है। यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र छोटे-छोटे समूहों में देर रात तक चाय की दुकानों पर जमे रहते हैं। कुल्हड़ों से उठती भाप और अलाव के पास बैठकर वे पढ़ाई, राजनीति और जिंदगी पर लंबी बहसें करते हैं।
चाय का मेन्यू और शादी समारोह में चलन
अलीगढ़ में कई ऐसे रेस्टोरेंट भी हैं जहां मेन्यू के आधार पर अदरक, इलायची, मसाला, लेमन ग्रास टी, ग्रीन टी जैसी कई तरह की चाय मिलती है। मैरिस रोड, समद रोड जैसे इलाकों में इस तरह के रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा, अब शादी समारोह में भी तंदूरी चाय और राजस्थान की चरी चाय का चलन बढ़ रहा है।
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
बसपा के लिए कोई वैकेंसी नहीं, मायावती पर बोले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा
सर्दी में युवाओं को भी सता रहा नजला, सिरदर्द और साइनस का बन रहा कारण
अलीगढ़ के 52 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए मिला मेडल, एसपी देहात भी सम्मानित
अलीगढ़ पुलिस के 52 जवान सम्मानित, एसपी देहात को मिला मेडल
