कानपुर में नशे के विरोध पर पति ने पत्नी को पिलाई डाई, हालत गंभीर (Kanpur crime news)
कानपुर के पनकी क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जबरन डाई पिला दी। महिला ने अपने पति की नशे की लत का विरोध किया था, जिसके बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नशे की लत को लेकर होता था विवाद
पनकी की कपाड़िया बस्ती निवासी धनीराम नशे का आदी है। उसकी पत्नी नीतू अक्सर उसकी इस आदत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार दोपहर धनीराम शराब के नशे में घर पहुंचा। नीतू ने एक बार फिर नशेबाजी का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात पर धनीराम भड़क गया।
बेटियों को कमरे में बंद कर की पिटाई
पड़ोसियों के मुताबिक, नशे में धुत धनीराम ने पहले घर में मौजूद तीनों बेटियों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने नीतू की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद उसने जबरन नीतू को डाई पिला दी। महिला की हालत बिगड़ते देख धनीराम मौके से भाग निकला।
पुलिस ने शुरू की जांच
शोरशराबा सुनकर पड़ोसियों ने घर पहुंचकर नीतू को अस्पताल पहुंचाया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।
कानपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप; क्या है पूरा मामला? (Kanpur news)
कानपुर में CTET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, भाभी की जगह एग्जाम देने पहुंची ननद पकड़ी गई
कानपुर में पुलिस के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, पड़ोसी पर harassment का आरोप
कानपुर: CTET परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा, भाभी की जगह एग्जाम देने आई युवती गिरफ्तार
कानपुर में साइबर ठगों ने महिला को दी आतंकी कनेक्शन की धमकी, महिला की सूझबूझ से विफल हुई ठगों की चाल (Kanpur crime news)
रूमा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कब्जे और अधूरे विकास कार्य, व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन | Ruma Industries News
कानपुर में मेट्रो मार्शल से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने समझौता से किया इनकार
कानपुर में चेन लूट की वारदात, स्कूटी से टक्कर मारकर महिला को गिराया | Kanpur Crime News
