कल्याणपुर में दबंग ने पिल्ले को गाड़ी से कुचला, विरोध पर अन्य puppies को फेंका
By
Jan 16, 2026
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवधपुरी स्थित एक निजी अस्पताल के पास रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने एक बेजुबान पिल्ले को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डाला।
स्थानीय निवासी रूबी ने बताया कि जब आसपास के लोगों ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के बेटे ने शुक्रवार सुबह अन्य पिल्लों को भी गाड़ी में ले जाकर कहीं फेंक दिया।
पशु प्रेमियों ने आशंका जताई है कि पिता-पुत्र ने अन्य पिल्लों को भी मार दिया होगा। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
