0

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना: 31 दिसंबर तक नहीं कराया ये काम, तो छिन जाएगा राशन!

By Dec 17, 2025

फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय के सभा भवन परिसर में मंगलवार को अनुमंडल के तीनों प्रखंडों- फारबिसगंज, नरपतगंज और भरगामा के एमओ एवं पीडीएस डीलरों के साथ एसडीओ रंजीत ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मौजूद एसडीओ ने सभी पीडीएस डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन कार्ड के लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

उन्होंने डीलरों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक करें। एसडीओ ने बताया कि राशन कार्ड में अंकित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी 31 दिसंबर तक कराना अनिवार्य है। जो लाभुक या उनके परिवार का सदस्य जिसका नाम राशन कार्ड में अंकित है, वे अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवा लें।

एसडीओ ने डीलरों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्हें पीडीएस दुकान पर अनाज लेने आने वाले लाभुकों को जागरूक करने और तुरंत ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में फारबिसगंज एमओ इंद्रजीत कुमार, नरपतगंज एमओ पुनिता कुमारी और भरगामा एमओ गणेश कुमार ने भी डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें