0

ग्लोबल वार्मिंग में वनों का महत्व बढ़ा: CM योगी, वन संरक्षण पर जोर

By Mar 22, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वनों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणामों को झेल रहा है। यह स्थिति हमें आत्ममंथन के लिए मजबूर करती है कि आखिर हमारे प्रयासों में कहां कमी रह गई। भारतीय वैदिक परंपरा में प्रकृति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले ही यह संदेश दिया था कि धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं – ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’।

ऐसे में हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि धरती ‘मां’ की रक्षा करे, उसके सम्मान व संरक्षण के लिए काम करे और उसके साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न होने दे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद उद्घाटन समारोह में कहीं। इस मौके पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर विभिन्न लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा ने सदैव कहा है कि 10 कुंओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ियों के बराबर एक तालाब, 10 तालाबों के बराबर एक पुत्र और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। वन है तो जल है, जल है तो वन, वन है तो वायु और वायु है तो जीवन है। जीवन की कल्पना इसके बगैर नहीं की जा सकती। ऐसे में वैश्विक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की थीम ‘फॉरेस्ट एंड इकोनॉमिक्स’ रखी गई है।

मुझे प्रसन्नता है कि पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर पहले वर्ष कुल 5.5 करोड़ पौधरोपण हो पाए थे। इसमें भी निजी नर्सरी का सहारा लेना पड़ा था। गत वर्ष वन महोत्सव के अवसर पर 37 करोड़ पौधे एक ही दिन में लगाए गए। हमारे पास 50 करोड़ पौधे मौजूद थे। इस वर्ष हमने 35 करोड़ का लक्ष्य रखा है, जो बढ़कर 40-45 करोड़ तक पहुंच सकता है। नौ सालों में 242 करोड़ पौधरोपण करने में सफलता प्राप्त की गई है। वनाच्छादन बढ़कर लगभग 10% तक पहुंच चुका है। इसे 16-17 फीसदी तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा। रामसर साइट की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इसे 100 तक ले जाने का लक्ष्य है। रामसर साइट टूरिज्म, वन्य जीवों, पक्षियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होती है।

योगी ने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है, जहां कार्बन फाइनेंस प्रोजेक्ट के तहत कार्बन क्रेडिट के लिए किसानों को पैसा दिया गया। दुधवा नेशनल पार्क में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश में वन आधारित 2,467 ग्रीन इकोनॉमी मॉडल उद्योग स्थापित किए गए हैं। यूपी में मानव-वन्य जीव संघर्ष आपदा की श्रेणी में यूपी देश का पहला राज्य है, जहां मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। टाइगर कभी अचानक हमला नहीं करता। मेरा जन्म जहां हुआ था, उस घर से मुश्किल से 50 मीटर दूर से जंगल प्रारंभ हो जाता था। हम लोग टाइगर को देखते थे। कभी छेड़ते नहीं थे, उसने कभी हमें नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम वन संरक्षण के लिए हर स्तर पर प्रयास करें। सामाजिक वानिकी के लिए 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वन और वन आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ दिए हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व्स के संरक्षण के लिए 50 करोड़ का कॉर्पस फंड दिया गया है।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज देश में नमामि गंगे परियोजना के बाद गांगेय डॉल्फिन फिर से देखने को मिल रही हैं। डॉल्फिनों की संख्या 23 से बढ़कर 6,327 हो गई है, केवल यूपी में 2,397 डॉल्फिन हैं। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में डवलप किया जा रहा है। साथ ही 17 अन्य म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1,400 मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन क्षमता के अब तक 4 लाख रूफटॉप सोलर स्थापित किये जा चुके हैं। अगले पांच सालों में 22,000 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

केवाईसी अपडेट के नाम पर 3.08 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मतीन अहमद ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात कॉलर ने खुद को...
By Mar 22, 2026

लखनऊ: खेत से किशोरी का अपहरण, जंगल में बंधक बनाने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत में चारा लेने गई एक 14 वर्षीय किशोरी का दो बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया।...
By Mar 22, 2026

विधायक को धमकी: नगराम पुलिस ने आरोपी लालबहादुर साहू को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत को उनके आवास पर फोन पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज देना एक युवक को महंगा पड़ गया। नगराम पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी लालबहादुर साहू को...
By Mar 22, 2026

नकली सोने की मूर्ति गिरवी रख 35 लाख की ठगी, बेटा गिरफ्तार, पिता फरार: Lucknow crime news

पीजीआई थाना क्षेत्र में नकली सोने की मूर्ति को गिरवी रखकर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे रविंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर...
By Mar 22, 2026

विधायक को धमकी: नगराम पुलिस ने आरोपी लालबहादुर साहू को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। नगराम पुलिस ने आरोपी लालबहादुर साहू को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर की है जब विधायक...
By Mar 22, 2026

लखनऊ में लव जिहाद का मामला: सास की हत्या में बहू और प्रेमी गिरफ्तार, UP crime news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही सास की बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना...
By Mar 22, 2026

लखनऊ में डेटिंग ऐप हनीट्रैप: युवक को होटल बुलाकर पीटा, 35 हजार लूटे, वीडियो भी बनाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेटिंग ऐप के माध्यम से एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया। बीकेटी क्षेत्र के एक युवक को होटल में बुलाकर चार लोगों ने न केवल उसकी पिटाई...
By Mar 22, 2026

आगरा में भाइयों को बंधक बनाकर 43 हजार लूटे, लेन-देन के विवाद में 2024 crime

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ममेरे-फुफेरे भाइयों को कार में अगवा कर लिया गया। घटना 16 मार्च की शाम को रमाडा होटल सर्विस रोड से हुई, जब...
By Mar 22, 2026

साझा करें