0

जूनियर इंजीनियर के पास मिली करोड़ों की अवैध संपत्ति, बहन की शिकायत पर निगरानी विभाग का छापा

By Dec 17, 2025

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने योजना एवं विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर मो. अनसारूल हक के ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा। पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति जमा करने वाले इंजीनियर अनसारूल हक के ठिकानों से छापामारी के दौरान जमीन प्लॉट की 12 डीड, 20 बैंक एकाउंट के अलावा बड़ी मात्रा में निवेश के दस्तावेज, एक 9 एमएम की लाइसेंसी पिस्टल, एक मिनी ट्रक और एक एसयूवी कार बरामद की गई है।

निगरानी ब्यूरो को जूनियर इंजीनियर की बहन से शिकायत मिली थी कि उनके भाई पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति खड़ी कर रहे हैं। छानबीन के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अनसारूल हक ने अवैध तरीके से अपनी स्रोत आय के अलावा 458.72 प्रतिशत करीब एक करोड़, 46 लाख, 95 हजार 550 रुपये की चल-अचल संपत्ति बनाई है।

पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया और कोर्ट की अनुमति से बुधवार दोपहर अनसारूल हक के जमालपुरा, नया टोला मसजिद के नजदीक लालबाग, दरभंगा स्थित दो आवास एवं कार्यालय तथा हरिराहा, पंचायत लदनिया मधुबनी स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान जमीन में निवेश के 12 दस्तावेज और बीस बैंक पासबुक बरामद की गईं। हालांकि, छापेमारी के दौरान नकद और सोना-चांदी नहीं मिला।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी शशि शेखर चौधरी ने बताया कि कनीय अभियंता के खिलाफ उनकी बहन ने शिकायत की थी कि उन्होंने आय से कई गुणा अधिक संपत्ति अर्जित की है। दरभंगा में दो जगह पर तीन मंजिला मकान बनाया है और गांव में भी जमीन के कई प्लाट खरीदे हैं। छापेमारी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अभियंता दो दिनों से छुट्टी पर हैं और दिल्ली गए हुए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पटना के LNJP अस्पताल में बड़ा बदलाव! 400 बेड, 8 OT के साथ बन रहा मल्टीस्पेशलिस्ट भवन, मरीजों को मिलेगी राहत

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप दे रही है। इसी क्रम में पटना के राजबंशी नगर स्थित प्रसिद्ध एलएनजेपी...
By Dec 17, 2025

पटना के 31 अस्पतालों में DM का ‘ऑपरेशन’, 12 से ज्यादा डॉक्टर-कर्मी गायब; वेतन रोकने का आदेश

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की लापरवाही इन प्रयासों को विफल कर रही है। सोमवार को पटना के डीएम डॉ....
By Dec 17, 2025

साझा करें