अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: अधिकारी को कुचलने की कोशिश, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
मिट्टी और बालू का अवैध खनन करने वाले माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। इसका उदाहरण रविवार को उस समय देखने को मिला जब जिला खनन अधिकारी ने लाइनपार थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का इशारा किया। चालक ने जिला खनन अधिकारी के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। जिला खनन अधिकारी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला खनन अधिकारी मफत लाल रविवार सुबह सात बजे लाइनपार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर कुतुकपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली आते हुए दिखाई दी। ट्रॉली के ऊपर मिट्टी और बालू लदी थी। इसको देखते हुए उन्होंने चालक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। खनन अधिकारी की सतर्कता से वह बच गए। उसी दौरान लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस उनका पीछा करने लगी। बचने के लिए चालक ने स्पीड बढ़ाई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई तथा चालक भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
