0

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो सड़कों पर नमाज नहीं होगी, महिलाओं से अपराध करने वालों का एनकाउंटर: सुकांत मजूमदार

By Dec 9, 2025

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ी जा सकती है, लेकिन आम लोगों की आवाजाही रोककर सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आई, तो नमाज सड़क पर नहीं, बल्कि मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं की आबरू लूटने वालों का एनकाउंटर होगा। साथ ही, रंगदारी वसूलने वालों के घरों पर उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाए जाएंगे।

सुकांत ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस केंद्र के नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को नहीं रोक पाई और न ही चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआइआर को रोक पाई। इसी तरह, 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को यहां सरकार बनाने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी बंगाल चुनाव में तृणमूल का सफाया और भाजपा की सरकार बननी तय है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ममता सरकार को EC का कड़ा निर्देश, BLO का बढ़ा हुआ मानदेय तुरंत जारी करने का फरमान

भारत के चुनाव आयोग ने बंगाल की ममता सरकार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का बढ़ा हुआ मानदेय जारी न करने के लिए फटकार लगाई है। चुनाव आयोग ने कहा कि देरी 'बहुत अजीब' है...
By Dec 9, 2025

मुआवजे की मांग पर अड़े BLO, CEO दफ्तर के बाहर किया हंगामा, पुलिस से झड़प

कोलकाता में शनिवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) के एक समूह ने मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीएलओ अधिकार रक्षा मंच के सदस्यों ने राज्य के सीईओ दफ्तर के पास...
By Dec 9, 2025

साझा करें