0

IBPS परीक्षा में बिहार के दो फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार, संगठित गिरोह का पर्दाफाश

By Nov 24, 2025

रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित आईओएन डिजिटल जोन में आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही पकड़ लिया गया। यह घटना परीक्षा के दौरान पहचान सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सामने आई, जब दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान उनके आईडी कार्ड से मेल नहीं खाई।

पूछताछ में एक आरोपित ने अपना नाम रजनीश कुमार (32 वर्ष) बताया और स्वीकार किया कि वह अपने मित्र सौरभ कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। दूसरे आरोपित, शिशुपाल कुमार (34 वर्ष) ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वह पहले भी तीन परीक्षाओं में इसी तरह दूसरों की जगह परीक्षा दे चुका है। दोनों नालंदा, बिहार के रहने वाले हैं।

आईबीपीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्व रिकॉर्ड और साक्ष्यों में भी दोनों आरोपितों के कई परीक्षाओं में फर्जी तरीके से शामिल होने के प्रमाण पाए गए हैं। सेंटर प्रशासन ने तुरंत मामले की सूचना तुपुदाना ओपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धुर्वा थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपित पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षाएं देने का काम करते थे। वे हर उम्मीदवार से परीक्षा से पहले आधा भुगतान और परीक्षा देने के बाद शेष राशि वसूलते थे। यह कार्य एक संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के विस्तार और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने परीक्षार्थी लाभान्वित हुए हैं। इस मामले की जांच प्रमोद कुमार मिश्रा को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

निलंबित आईएएस विनय चौबे पर एसीबी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में चौथी FIR दर्ज

झारखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई तेज हो गई है। एसीबी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने...
By Nov 24, 2025

राजधानी को संवारने के नाम पर करोड़ों डूबे, विकास योजनाएं दम तोड़ गईं

पिछले दस वर्षों में रांची को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू तो हुईं, लेकिन बेहतर योजना, जमीन अधिग्रहण की समस्या और संचालन व्यवस्था के अभाव में दम...
By Nov 24, 2025

किन्नरों से छेड़खानी पर बार में बवाल, सड़क पर उतरे, वीआईपी मार्ग जाम

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक लीकर बार में शनिवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बर्थडे पार्टी मना रहे किन्नरों के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। सूत्रों के अनुसार, लगभग...
By Nov 24, 2025

झारखंड में बढ़ेगी ठंड: अगले 4 दिन छाए रहेंगे बादल, तापमान में गिरावट के आसार

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 27...
By Nov 24, 2025

रांची में रोहित-कोहली की वापसी, बुमराह के बिना उतरेगी टीम इंडिया

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय मुकाबले के लिए भारतीय टीम तैयार है। इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों को रोहित शर्मा...
By Nov 24, 2025

साझा करें