0

‘मुझसे एक्टिंग नहीं होती’, सलमान खान ने खुद ही उड़ाया अपने एक्टिंग स्किल्स का मजाक

By Dec 14, 2025

सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। दशकों से अपने स्टारडम का आनंद ले रहे इस अभिनेता ने कई सफल फिल्में दी हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान ने कुछ ऐसा कहा जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया।

सलमान खान ने अपनी एक्टिंग स्किल्स के बारे में बात करते हुए खुद का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “तो मुझे नहीं लगता कि मैं कोई बहुत ही कमाल का एक्टर हूं। आप मुझे कुछ भी करते हुए पकड़ सकते हैं, लेकिन आप मुझे एक्टिंग करते हुए नहीं पकड़ सकते।” उन्होंने आगे कहा, “वो होती ही नहीं मुझसे। जैसा फील होता है, वैसे करता हूं। बस यही है।”

उनके इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया। होस्ट ने जब दर्शकों से पूछा कि क्या वे इस बयान से सहमत हैं, तो सभी ने एकमत से ‘नहीं’ कहा। सलमान ने कहा, “कभी-कभी जब मैं रोता हूं, मुझे लगता है आप लोग मुझ पर हंस देते हो।”

सलमान खान रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता-फिल्म निर्माता इदरीस एल्बा को रेड सी ऑनरी अवार्ड देने के लिए मौजूद थे। बाद में, दोनों ने गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर में अभिनेता एडगर रामिरेज़ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

सलमान खान के काम की बात करें तो वह आखिरी बार में वह फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब सलमान खान के पास दो फिल्में हैं। वह ‘राजा शिवाजी’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सलमान खान ने खुद ही उड़ाया अपना मजाक, बोले- ‘मुझसे एक्टिंग नहीं होती’, फैंस हुए हैरान

सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। दशकों से स्टारडम का आनंद ले रहे इस अभिनेता ने कई सफल फिल्में दी हैं और...
By Dec 14, 2025

साझा करें