0

किशनगंज में डंपर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी और पोता घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By Dec 10, 2025

किशनगंज के बहादुरगंज में दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर मोतीगंज बिरनिया वार्ड नंबर दो के समीप तेज रफ्तार डंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक 62 वर्षीय गिरजानंद प्रसाद दास की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी एवं आठ वर्षीय पोता जख्मी हो गया।

मृतक गिरिजानंद प्रसाद अपनी पत्नी एवं पोते को लेकर अपने रिश्तेदार के घर बहादुरगंज आए थे और शाम में वापस अपने घर भाटटोली तुलसिया जा रहे थे। तभी दिघलबैंक की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ जाने से यह हादसा हुआ।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिघलबैंक बहादुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर अपना रोष जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. दिलशाद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। घायल पत्नी और पोते का इलाज बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार में 5 शिक्षकों की ‘स्मार्टनेस’ फेल, फर्जी ऑनलाइन हाजिरी पर शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पांच शिक्षकों पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के क्रम में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को...
By Dec 10, 2025

साझा करें