0

लखनऊ में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस की तीन टीमें कर रहीं तलाश | Lucknow crime news

By Mar 10, 2026

लखनऊ के निगोंहा थानाक्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

मृतका के बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश रावत शराब के आदी हैं और इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो साल पहले मां ने पैतृक जमीन बेचकर शेखनखेड़ा में घर बनवाया था ताकि पिता की आदतों में सुधार हो सके। हालांकि, यहां आने के बाद भी पिता की आदत नहीं सुधरी।

बेटे ने बताया कि रविवार दोपहर पिता शराब पीकर घर पहुंचे और मां से झगड़ा करने लगे। इसके बाद वह घर से कहीं चले गए। शाम को जब पिता वापस लौटे, तब घर पर सिर्फ मां मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी के घर तिलक समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान पिता ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। जब बेटा घर लौटा तो उसने मां को तख्त पर खून से लथपथ पाया।

निगोंहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी राजेश रावत सनकी प्रवृत्ति का है। आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने सोमवार को महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow news: अलीगंज में मोबाइल शॉप से 45 लाख के फोन और कैश चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बोरे में भरकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नगदी...
By Mar 10, 2026

लखनऊ news: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति

लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 'गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान' के मुख्य कार्यक्रम को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। यह कार्यक्रम 11 मार्च को आशियाना क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने यह अनुमति...
By Mar 10, 2026

लखनऊ में Shankaracharya Avimukteshwaranand के कार्यक्रम को मिली अनुमति, प्रशासन ने लगाईं 26 शर्तें

लखनऊ प्रशासन ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 11 मार्च को प्रस्तावित 'गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान' के मुख्य कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों और एलडीए स्मारक समिति के प्रतिनिधियों की...
By Mar 10, 2026

साझा करें