इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर हाहाकार! नए DGCA नियमों ने कैसे बिगाड़ा एयरलाइन का शेड्यूल?
देशभर के एयरपोर्ट्स में इंडिगो के काउंटर पर अफरा-तफरी मची हुई है। लोगों में गुस्सा, बेताबी, और लाचारी साफ देखने को मिल रही है। लेकिन सवाल ये है कि यात्री करें तो क्या करें?
एयरलाइन इन दिनों देशव्यापी ऑपरेशनल दिक्कतों से जूझ रही है। इस समस्या के चलते सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं और सैकड़ों को कैंसिल किया जा रहा है। एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं।
जब यात्री सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट और वीडियो के जरिये अपनी निराशा और लाचारी दिखा रहे हैं, तो इस मुश्किल समय में हम आपके पूछे गये हर सवालों के जवाब दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा जो सवाल ऑनलाइन पूछा जा रहा है वो ये है कि जब देश में हर एयरलाइन्स के लिए नियम बदले हैं तो आखिर इंडिगो को ही इतनी भीषण समस्या का सामना क्यों करना पड़ रहा है, जबकि बाकी एयरलाइन्स अपने समयानुसार चल रहीं हैं
इंडिगो ने इस स्थिति के लिए ऑपरेशनल चुनौतियों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें छोटी-मोटी तकनिकी गड़बड़ियां, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ी भीड़ और अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियम (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) को लागू करना शामिल है।
हालांकि इनमें से ज्यादातर वजहें आम हैं, लेकिन आखिरी वजह सबसे बड़ी है। जनवरी 2024 में, नेशनल एविएशन रेगुलेटर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने पैसेंजर एयरक्राफ्ट के नियमों में बड़े बदलाव किए। नए नियम पैसेंजर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलट और क्रू को पूरा आराम देने पर फोकस थे।
फ्लाइट क्रू के लिए सप्ताह में अधिक आराम का समय देना, रात की उड़ानों में बदलाव करना और और रात में लैंडिंग की संख्या पर लिमिट लगाना है। उदाहरण के लिए, पायलट और क्रू के लिए नाइट शिफ्ट को रोस्टर पीरियड में सिर्फ दो बार कर दिया गया, जो पहले छह थी।
जैसे ही नए नियम लागू हुए बहुत से क्रू मेंबर अब एयरलाइन के पहले के शेड्यूल के हिसाब से ड्यूटी पर नहीं आ सके। इससे रोस्टर में गड़बड़ी हुई और फ्लाइट कैंसल होने लगीं लगीं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
