KDA पार्किंग में अवैध वसूली पर मानवाधिकार आयोग सख्त, VC को नोटिस जारी; Kanpur news
कानपुर के फूलबाग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में कार पार्किंग शुल्क को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने यह कार्रवाई नौघड़ा निवासी रितेश भार्गव की शिकायत पर की है।
रितेश भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी कार इस पार्किंग में खड़ी कर रहे थे। ठेकेदार द्वारा उनसे प्रति माह 2700 रुपये का शुल्क लिया जा रहा था। जब उन्होंने जन सूचना अधिकार (RTI) के तहत केडीए से वास्तविक शुल्क की जानकारी मांगी, तो पता चला कि चौबीस घंटे का शुल्क मात्र 50 रुपये है। इस हिसाब से मासिक शुल्क 1500 रुपये होना चाहिए था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने केडीए अधिकारियों से इस अवैध वसूली की शिकायत की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम, कमिश्नर और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन केडीए की गई जांच में भी उन्हें न्याय नहीं मिला। रितेश के अनुसार, जांच के दौरान न तो उनके बयान लिए गए और न ही कोई साक्ष्य जुटाया गया, बल्कि ठेकेदार के झूठे बयानों के आधार पर जांच को बंद कर दिया गया। इस पर मानवाधिकार आयोग ने अब केडीए से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
कानपुर: झूठी गवाही देने वाले दंपति पर चलेगा केस, महिला आरोपी बरी
झूठी गवाही पर दंपति पर चलेगा केस, अपहरण मामले में महिला बरी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय: एकात्म मानववाद के प्रणेता, कानपुर में पुण्यतिथि पर गोष्ठी
कानपुर में श्रीमद्भागवत कथा: आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने बताए संस्कारवान और साहसी बच्चों के महत्व, सच्ची लगन से मिलते हैं भगवान के दर्शन
श्रीशतचंडी महायज्ञ में 21 आचार्यों ने दी आहुति, कानपुर में सुख-समृद्धि की कामना
कानपुर: आयुर्वेदिक कार्यालय में पांच कर्मी गैरहाजिर, डीएम ने काटा वेतन
कानपुर सड़क हादसा: कबाब रोल के पैसे पर विवाद के बाद दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक की शिनाख्त
सदर्न क्लब की जीत, यूनिक क्लब को पांच विकेट से हराया | Kanpur Cricket League
