सिडनी हमले में ‘फल विक्रेता’ ने कैसे किया आतंकी का सामना? सामने आया सीरियाई सेना का कनेक्शन
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के दौरान, अहमद अल अहमद सिर्फ एक कप कॉफी पीने के लिए वहां मौजूद थे। लेकिन जब गोलियों की आवाज गूंजी और दो आतंकियों ने मौत का तांडव मचाया, तो अहमद ने निहत्थे होते हुए भी साहस दिखाया। उन्होंने एक वाहन के पीछे छिपकर, आतंकी के पास पहुंचे और उससे हथियार छीन लिया।
उनका यह कार्य किसी प्रशिक्षित व्यक्ति जैसा लग रहा था। उन्होंने जिस तरह से आतंकी को काबू किया और हथियार को सुरक्षित स्थान पर रखा, उससे साफ था कि उन्हें युद्ध कौशल की जानकारी है। अब यह पुष्टि हो गई है कि अहमद अल अहमद का सीरियाई सेना में सैन्य अतीत रहा है।
बहादुरी के इस कार्य के दौरान अहमद अल अहमद को दो गोलियां लगीं। वह और आतंकी नवीद अकरम दोनों अस्पताल में हैं। पुलिस की गोली से घायल हुए नवीद पर हत्या और आतंकवाद सहित 59 आरोप लगाए गए हैं।
दूसरा आतंकी साजिद अकरम, जो नवीद का पिता था, मुठभेड़ में मारा गया। साजिद मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था और 1997 में भारत से ऑस्ट्रेलिया चला गया था।
अहमद अल अहमद भी 2007 में सीरिया के अल नायराब से ऑस्ट्रेलिया आए थे। उनके चाचा ने बताया कि अहमद एक बहादुर और सम्माननीय व्यक्ति हैं, जो अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने सीरियाई सेना में सेवा दी थी, जिससे उन्हें हथियार संभालने का ज्ञान था।
फल विक्रेता ने कैसे किया बॉन्डी शूटर का सामना? सामने आया अहमद अल अहमद का सीरियाई सैन्य अतीत
कोमा से बाहर आते ही गिरफ्तार हुआ बॉन्डी बीच का हमलावर, पुलिस ने बेड के पास से पकड़ा
सिडनी हमले में हीरो: बंदूकधारी से भिड़े बुजुर्ग पति-पत्नी, जान देकर बचाई कई जानें
सिडनी हमले में बुजुर्ग यहूदी जोड़े की बहादुरी: आतंकवादी से भिड़े, दूसरों को बचाते हुए गंवाई जान
