0

मेक्सिको में भीषण विमान हादसा, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट प्लेन क्रैश; 7 लोगों की मौत

By Dec 16, 2025

मेक्सिको के टोलुका एयरपोर्ट के पास सैन माटेओ एटेन्को इलाके में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एक प्राइवेट प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर एक इमारत की छत से टकरा गया। इस भीषण हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें 8 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेन में तुरंत आग लग गई और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। यह विमान मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आया था। स्थानीय मेयर एना मुनिज़ ने बताया कि आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से लगभग 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें