यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 4 लोगों की जलकर मौत
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण एक बस ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस भीषण टक्कर में 7 बसें और 3 कारें शामिल थीं। टक्कर के तुरंत बाद कई गाड़ियों में आग लग गई।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि चश्मदीदों ने बताया कि बसों में मानव अंग फंसे हुए थे। हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 20 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे बम फटा हो। लोग जान बचाने के लिए बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमों ने 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की घोषणा की है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों ने 15 मिनट में ऐसे बचाई जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में टकराए कई वाहन, 4 की मौत, 7 बसों में लगी आग
कोहरे के कारण दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 11 गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत, 25 घायल
कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें धू-धू कर जलीं, 4 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
