0

Honda WR-V RS जल्द होगी लॉन्च? टेस्टिंग के दौरान दिखी ये धांसू SUV, सामने आई बड़ी जानकारी

By Dec 10, 2025

वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda WR-V RS को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

होंडा कार की ओर से भारत में अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Honda WR-V RS काे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की नई एसयूवी को पुणे में एआरएआई के पास हाल में देखा गया है। इस दौरान एसयूवी को किसी भी तरह से ढंका नहीं गया था। जिससे यह उम्‍मीद बढ़ गई है कि इस एसयूवी को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

टेस्‍टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को इंडोनेशिया से लाया गया है क्‍योंकि इस पर लगी प्‍लेट पर होंडा जकार्ता सेंटर लिखा हुआ था। साथ ही विंडशील्‍ड पर एक कागज लगाया गया था, जिस पर टेस्टिंग व्‍हीकल लिखा हुआ था।

होंडा की ओर से इंडोनेशिया में ऑफर की जाने वाली Honda WR-V RS में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में एलईडी लाइट, आरएस एयरो किट, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ब्‍लैक इंटीरियर, सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 4.2 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लेनवॉच कैमरा, छह एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, होंडा सेंसिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 121 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्‍पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है।

होंडा की ओर से 2030 तक देश में 10 नई कारों को ऑफर करने की घोषणा की है। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को भारत के मुताबिक बदलावों के साथ 2026 में पेश किया जा सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पार्थ पवार की फर्म से जुड़े जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, निलंबित सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार

पुणे के मुंधवा जमीन सौदे में अनियमितताएं सामने आने के बाद निलंबित किए गए सब-रजिस्ट्रार रवींद्र तारू को रविवार को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 40 एकड़ के सरकारी प्लाट को...
By Dec 10, 2025

साझा करें