0

Honda Civic Type R भारत में सड़कों पर दिखी, क्‍या हो रही लॉन्‍च करने की तैयारी?

By Dec 10, 2025

वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही कई और कारों को भारत में पेश और लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही Honda Civic Type R को सड़कों पर देखा गया है। इस कार की क्‍या जानकारी सामने आई है। क्‍या इसे भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

होंडा की ओर से कई देशों में Honda Civic Type R की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को भारत में भी सड़कों पर देखा गया है। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इस कार को भी निर्माता की ओर से भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इस कार में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें टर्बो चार्ज भी मिलता है। जिससे इस कार को 315 हॉर्स पावर के साथ 310 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह माना जा सकता है कि यह होंडा का अब तक का सबसे ज्‍यादा श‍क्‍तिशाली VTEC टर्बो इंजन होगा। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड ट्रांसमिशन को भी दिया गया है।

होंडा की ओर से इस कार में 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स, रियर स्‍पॉयलर, पार्किंग सेंसर, ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, लाल और काले रंग के साथ इंटीरियर, लाल रंग की एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.2 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ट्रिपल आउटलेट एग्‍जॉस्‍ट, बोस के 12 स्‍पी2 स्‍पीकर का ऑडियो सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ADAS, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

निर्माता की ओर से अभी इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस कार को सीबीयू के तौर पर सीमित संख्‍या में 2026 में भारत में पेश किया जा सकता है।

अगर होंडा की ओर से इस कार को भारत में लॉन्‍च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला Skoda Octavia RS, Volkswagen Golf GTI जैसी कारों के साथ हो सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें