कानपुर में होली मिलन समारोह, 51 महिलाओं को मिला ‘यशस्विनी सम्मान’ (Kanpur news)
कानपुर में मुस्कान फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘यशस्विनी सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया। इस दौरान होली मिलन समारोह भी मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साहस, समर्पण और उपलब्धियों को पहचानना और उनके योगदान को प्रोत्साहित करना था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रमिला पांडेय और विधायक नीलिमा कटियार मौजूद रहीं। संस्था की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी। सम्मानित होने वाली महिलाओं में नेहा कटियार, नीलम वाधवा, सरिता गुप्ता, डॉ. मंजू जैन, रोचना विश्नोई, रचना अवस्थी, निर्मल कपूर, प्रीति रंजन और कंचन सिंह शामिल थीं।
कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर महासचिव आशीष गुप्ता, गोपाल तुलस्यान, गीतांजलि यादव, यामिनी बाजपेई, नीलम सिंह और कोमल गुनानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कानपुर में CNG pump लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, 8 लोगों पर FIR दर्ज
कानपुर: CSJMU की प्रतियोगिता में VSSD कॉलेज ने जीता प्रथम स्थान, ऋतिका-स्वर्णिमा को मिला 7500 का इनाम (Kanpur news)
कानपुर में महिला होमगार्ड से मारपीट, प्रेमी ने सरेराह पीटा (Kanpur crime news)
CSJMU Conference: शोध के लिए स्वदेशी डेटा बैंक बनाने पर जोर, AI से जैविक पुनर्जागरण की जरूरत
Kanpur news: अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: Unpredictable Docs ने Royal Shamsher को 4 विकेट से हराया (Kanpur news)
Kanpur news: छात्रवृत्ति आवेदन में आ रही समस्याओं को लेकर छात्रों ने बताई परेशानी
