आगरा में हेल्पिंग हैंड संस्था का होली मिलन समारोह, बच्चों ने दिखाई लिपान आर्ट में प्रतिभा
By
Feb 27, 2026
आगरा के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 14 स्थित पार्क में हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कला, संस्कृति और उमंग का संगम देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित लिपान आर्ट एक्टिविटी रही, जिसमें बच्चों ने आर्ट शिक्षिका अंशु रहेजा के मार्गदर्शन में सुंदर कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्सव का रंग भर दिया। संस्था की अध्यक्ष सपना कश्यप, आयोजक लक्की दिवाकर और अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाते हैं।
अगली खबरें
होली पर आगरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी: 2025 की घटनाओं से सबक
सुरेरा-तनोरा घाट पीपा पुल निर्माण में तेजी, आवागमन होगा सुगम: Agra News
आगरा में अवैध कालोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर, 2500 वर्गमीटर भूमि पर चला ध्वस्तीकरण
व्यापारी लगाएंगे चौके-छक्के, महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
