0

शेखपुरा में ‘फर्जी पुलिस’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: युवक का अपहरण कर मांगी 3 लाख की फिरौती, पुलिस महकमे में हड़कंप

By Dec 10, 2025

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा मिशन थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण को लेकर दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। नालंदा के कतरीसराय के मायापुर निवासी रौनक कुमार को खुद को पुलिस बताने वाले तीन लोगों ने अगवा कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

रौनक कुमार के साला मन्नु कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर कॉल आया कि रौनक को बरबीघा मिशन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब वह छानबीन करने बरबीघा आ रहे थे, तो रौनक के मोबाइल से फिर कॉल आया और छोड़ने के बदले 3 लाख रुपये की मांग की गई। साथ ही एक लोकेशन भी भेजा गया।

मन्नु कुमार ने बताया कि फिरौती मांगने वाले ने खुद को पुलिस पदाधिकारी बताया। जब वह भेजे गए लोकेशन पर पहुंचे, तो वहां रौनक की अपाचे बाइक खड़ी थी। वह जगह मिशन थाना से कुछ ही दूरी पर थी और उस मकान में इसी थाना के दरोगा रवि रोशन के रहने की बात बताई गई।

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी को दी गई। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय इंस्पेक्टर से जांच कराने के आदेश दिए। पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिलने की भनक लगते ही अपहरणकर्ताओं ने रौनक कुमार को छोड़ दिया। रौनक ने बताया कि उसे मिशन चौक से पुलिस जीप पर सवार तीन लोगों ने पकड़ा था और एक कमरे में रखा गया था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डायल 112 का रिस्पांस टाइम सुधरा, SP ने तय की 15 मिनट की डेडलाइन; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा में पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (रिस्पांस टाइम) को और अधिक...
By Dec 10, 2025

साझा करें