ED के शिकंजे में हेमंत सोरेन: समन अवहेलना मामले में कोर्ट में हुए पेश, जानें क्या हुआ
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए समन की अवहेलना से जुड़े मामले में हुई। कोर्ट में पेशी के दौरान उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मौजूद थे। हेमंत सोरेन ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उनकी ओर से 7000 रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे गए हैं।
ईडी ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है कि जमीन घोटाला मामले में उन्हें जांच के लिए 10 समन भेजे गए थे, जिनमें से उन्होंने 8 समन की अवहेलना की। ईडी का कहना है कि यह समन की अवहेलना की श्रेणी में आता है, जिसके बाद कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी।
कोर्ट परिसर में हेमंत सोरेन के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी। कोर्ट परिसर के चारों ओर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 12 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच
सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज
झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल
झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला! सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी, पेसा एक्ट पर भी मुहर संभव
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, रातभर खुली ट्रेन बनी रैन बसेरा; RPF रही बेखबर
झारखंड: सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कॉलरशिप में तीन गुना तक की बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने सेवा विस्तार को लेकर दिया सख्त आदेश, कहा- ‘यह नियम नहीं बन सकता’
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: गिरफ्तार विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह फरार, ACB की तलाश जारी
