मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या
By Amit Sagar
Dec 15, 2025
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों में परिवार के मुखिया और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। सभी के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। यह घटना महादलित समाज से जुड़े एक परिवार की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
