0

Hazaribagh news: केरेडारी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, उप प्रमुख ने खुद संभाली कमान

By Jan 4, 2026

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में उप प्रमुख अमेरिका महतो ने अतिक्रमण और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने पिछले एक सप्ताह से प्रखंड की सभी पंचायतों में गांव के गली-मोहल्लों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने अपनी पंचायत केरेडारी से की, जहां उन्होंने अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाई।

ग्रामीणों के सहयोग से उन गलियों और मोहल्लों में बुलडोजर चलाया गया, जहां वर्षों से अतिक्रमण के कारण रास्ते बेहद संकीर्ण हो गए थे। अभियान के तहत केरेडारी बेल चौक से बाजार टांड़ तक, केरेडारी श्मशान जाने वाले रास्ते और मुस्लिम मोहल्ला में मस्जिद के पास सहित कई अन्य गली-मोहल्लों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

अतिक्रमण हटने से न केवल रास्ते चौड़े हुए हैं, बल्कि आवागमन भी सुगम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों के आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कुछ घरों के बगल में पनसोखा (नाली/गड्ढा) भी खुदवाया गया, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।

उप प्रमुख अमेरिका महतो की इस पहल को लेकर पंचायत के दर्जनों गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि पंचायत में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने स्वच्छता और अतिक्रमण जैसे मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए स्वयं आगे बढ़कर काम किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरा प्रखंड अतिक्रमण मुक्त बनेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लातेहार में युवक पर हाथी का हमला, दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत | Jharkhand wildlife attack

लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के मतनाग गांव में रविवार शाम जंगली हाथी के हमले में मुनेश्वर कोरवा नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक बाजार से खरीदारी कर...
By Jan 4, 2026

झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा, नेतरहाट-पतरातू में बनेंगे Glass Bridge, IIT Kanpur करेगा जांच

झारखंड सरकार ने पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से नेतरहाट और पतरातू घाटी में ग्लास ब्रिज बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत नेतरहाट...
By Jan 4, 2026

झारखंड के गुमला में टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, परिजनों ने ANM पर लगाया लापरवाही का आरोप | Gumla news

झारखंड के गुमला जिले में टीकाकरण के बाद एक माह की बच्ची की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डुमरी प्रखंड के भागीटोली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में यह घटना...
By Jan 4, 2026

साझा करें