0

हाथरस: पारिवारिक विवाद सुलझाने आए रिश्तेदारों पर हमला, SP के आदेश पर FIR दर्ज | Hathras news

By Mar 15, 2026

हाथरस जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

शिकायतकर्ता जया कुमारी ने बताया कि वह अपने ननद के घर दौंकेली गांव गई थीं ताकि पारिवारिक मसले पर बातचीत हो सके। बातचीत के दौरान उनके ननदोई मोहनपाल, कुशलपाल और हंसराज ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपियों ने जया कुमारी के साथ मारपीट की। जब उनके पति और देवर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने ढोलना थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी के आदेश पर अब पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें