0

हरियाणा की लेडी किलर: पति नवीन का चौंकाने वाला खुलासा- ‘पूनम साइको नहीं, शातिर है’

By Dec 10, 2025

सोनीपत में चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम के पति नवीन ने उसे साइको किलर मानने से इनकार कर दिया है। नवीन का कहना है कि पूनम न तो मानसिक रूप से बीमार है और न ही वह साइको है। वह बेहद शातिर है और उसने जानबूझकर इन हत्याओं को अंजाम दिया। नवीन ने बताया कि पूनम ने इतने लोगों की आंखों में धूल झोंकी और अपने अपराध को छिपाने के लिए डिप्रेशन का नाटक किया।

नवीन ने बताया कि बेटे शुभम की मौत के बाद पूनम ने डिप्रेशन का ड्रामा किया था और उसे चंडीगढ़ तक के अस्पतालों में दिखाया गया था, लेकिन कोई मानसिक बीमारी सामने नहीं आई। नवीन के अनुसार, पूनम एमए पास है और ड्रामे ड्रामे करने में माहिर है। वह छोटी-छोटी बातों पर सास से झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। उसने दूसरे बेटे की हत्या के बाद भी तबीयत खराब होने का नाटक किया और अस्पताल में भर्ती रही।

नवीन ने आशंका जताई कि अगर पूनम पकड़ी नहीं जाती तो वह और बच्चों को भी मार सकती थी। उन्होंने कहा कि जब उसने अपने ही बेटे को नहीं छोड़ा, तो वह उनके भाई संदीप और उनके पास बचे लड़कों को भी मार सकती थी। नवीन ने पूनम के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें