0

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: CET पास युवाओं को 3 साल तक नौकरी का मौका, नहीं मिली तो 2 साल तक हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

By Dec 10, 2025

हरियाणा में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इसके अगले चरण की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। अगले चरण में अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग की जाएगी।

उसके बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम होगा और सबसे बाद में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इन चरणों के अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी करवा सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत अधिक नहीं है। सीईटी पास करना भर्ती प्रक्रिया का सिर्फ शुरुआती चरण है। सीईटी पास करने के बाद भी सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, लेकिन यह टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार अपनी स्कोर रैंकिंग के आधार पर नौकरियों की प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल हो गए हैं।

नवंबर 2024 में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान तत्कालीन राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए घोषणा की थी कि सीईटी पास युवाओं को यदि एक साल तक सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तो अगले दो साल तक उन्हें नौ हजार रुपये मासिक भत्ता प्रदान किया जाएगा। सीईटी परीक्षा का रिजल्ट सरकारी नौकरियों के लिए तीन साल तक मान्य होता है।

हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारी चयन आयोग के पास अब भर्तियों की मांग भेजी जाएगी, जिसके बाद सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले साल में जितने अभ्यर्थी नौकरियां प्राप्त कर लेंगे, उनकी बल्ले-बल्ले है, जबकि बाकी बचे अभ्यर्थियों को नौकरियां मिलने तक अगले दो साल नौ हजार रुपये भत्ता दिया जाना है, जिसकी प्रक्रिया अभी शुरू की जानी बाकी है। सरकार ने अभी इसके नियम और दिशा निर्देश निर्धारित नहीं किए हैं। प्रदेश सरकार ने जिन पांच लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर प्रदान करने का वादा किया है, उन्हें ‘नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना’ के माध्यम से मासिक स्टाइपंड की सहायता भी दी जानी प्रस्तावित है।

केंद्र की तर्ज पर पूर्व की मनोहर सरकार ने ग्रुप-सी और डी के पदों में इंटरव्यू सिस्टम खत्म किया था। इसी के अंतर्गत इन पदों के लिए सीईटी को अनिवार्य किया गया। हरियाणा में अभी तक दो बार सीईटी की परीक्षा हो चुकी है, जिसका रिजल्ट तीन दिन पहले आया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

4 साल बाद खुला पत्नी की हत्या का राज, प्रोफेसर पति का ‘दिमाग’ बना सबूत

चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के चार साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरू से ही प्रोफेसर पर शक था। यह गिरफ्तारी फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक परीक्षण,...
By Dec 10, 2025

‘350 करोड़ में बिकी CM की कुर्सी, तब क्यों चुप रहे?’ AAP ने सुनील जाखड़ पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने जाखड़ के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने...
By Dec 10, 2025

दोपहर को स्नैचिंग, चंडीगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी और कुछ घंटों में धर-दबोचे दो स्नैचर

चंडीगढ़ के दड़वा गांव में एक व्यक्ति से मोबाइल और पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता भीम ने बताया कि जब वह दड़वा गांव की मस्जिद के...
By Dec 10, 2025

मान सरकार ने बदल दिया पंजाब के विदेशी दौरों का मतलब, अब मौज-मस्ती नहीं, सिर्फ निवेश पर फोकस

पंजाब की जनता ने दशकों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जनता के पैसे की बर्बादी का दर्द सहा है। अकाली दल और कांग्रेस के पुराने मुख्यमंत्रियों ने सरकारी खजाने को अपनी निजी संपत्ति समझा, जहां विदेश...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट पर बड़ा फैसला: अब 10 घंटे पहले मिलेगी फ्लाइट कैंसिल की सूचना, 24×7 कंट्रोल रूम भी बनेगा

इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद होने पर यात्रियों को हुई परेशानी को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब सरकार सिविल एविएशन सचिव सोनाली गिरी ने की,...
By Dec 10, 2025

बजट घोषणाओं में देरी पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, अफसरों को दी चेतावनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंह सैनी ने राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने की मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट...
By Dec 10, 2025

हरियाणा पुलिस में अब 25% महिलाएं, CM सैनी का बड़ा ऐलान: 7 नए महिला थाने और 1250 पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य के पुलिस बल में महिला पुलिस बल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया...
By Dec 10, 2025

इंडिगो के संकट से हवाई सफर कई गुना महंगा, चंडीगढ़-बेंगलुरु रूट पर किराया 65 हजार पार

इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। क्योंकि अन्य एअरलाइंस ने किराया कई गुना बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़–बेंगलुरू रूट पर एक तरफ का किराया 65000 रुपये तक...
By Dec 10, 2025

साझा करें