जमशेदपुर में कड़ाके की ठंड से हाहाकार, 9.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 7 दिन हार्ट पेशेंट्स रहें सावधान
जमशेदपुर में ठंड लगातार बढ़ रही है, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। उत्तरी हवाएं चलने से रात और सुबह के समय ठंड और बढ़ सकती है।
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि ऐसी सर्दी हार्ट पेशेंट्स और बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ठंड में ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम अधिक होता है। अचानक तापमान गिरने से रक्त संचार प्रभावित हो सकता है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मरीज गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर जाने से बचें। नियमित दवाएं लेते रहें और शरीर को ठंड लगने से तुरंत बचाएं। विभाग ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, कैप, मफलर और ग्लव्स का उपयोग जरूर करें। विशेषकर सुबह-सुबह घर से निकलने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में रात का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
जमशेदपुर के विकास में अमिट छाप छोड़ने वाले रितुराज सिन्हा का निधन, शहर में शोक की लहर
टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
झारखंड में ‘ग्लॉक पिस्टल’ पर सियासी घमासान, सरयू राय ने बन्ना गुप्ता से पूछा- लाइसेंस कैसे मिला?
UCIL माइंस में फर्जीवाड़ा: ठेका कंपनी ने बाहरी मजदूर की फर्जी एंट्री पर GM से की शिकायत
