भारत में आई Harley Davidson X440T, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत
भारतीय बाजार में हॉर्ले डेविडसन की ओर से X440 मोटरसाइकिल के नए वेरिएंट T को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में कितना दमदार इंजन दिया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। किस तरह के फीचर्स इसमें दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हॉर्ले डेविडसन की ओर से भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल के तौर पर X440T को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह मौजूदा X440 का नया वेरिएंट है जिसे अब बाजार में लॉन्च किया गया है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में वही 440 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 27 बीएचपी की पावर के साथ 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड गियरबॉक्स को दिया गया है। कई अतिरिक्त उपकरणों के कारण इसका वजन अब 192 किलोग्राम हो गया है।
हॉर्ले डेविडसन की ओर से इस मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड बाय वायर थ्रोटल, रेन और रोड राइडिंंग मोड, स्विचेबल एबीएस, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, पैनिक ब्रेकिंग, यूएसडी फॉर्क, 18 इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स को दिया गया है।
हार्ले-डेविडसन मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोल्जा रेबस्टॉक ने कहा कि HD X440 की सफलता ने भारत में हमारे ब्रांड के विकास के लिए एक मजबूत आधार स्थापित किया है, और HD X440 T नई पीढ़ी के सवारों के लिए उन्नत तकनीक और एक गतिशील, खेल-उन्मुख अपील लाने की दिशा में अगला रणनीतिक कदम है।
निर्माता की ओर से मोटरसाइकिल के नए वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है।
हॉर्ले डेविडसन की X440T को बाजार में 400 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला Triumph 400, Dominar 400, Royal Enfield Scram 411 और Duke 390 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
