0

हापुड़: जंगल में घायल मिला मूक-बधिर व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती (Hapur news)

By Mar 15, 2026

हापुड़ जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर व्यक्ति के घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। फिरोजपुर सिहोला गांव के जंगल में ग्रामीणों ने उसे देखा। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और पानी के लिए इशारा कर रहा था।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पहचान शमशेर पहलवान पुत्र इमामुद्दीन निवासी भामों के रूप में की। शमशेर जन्म से ही मूक-बधिर है। ग्रामीणों के अनुसार, वह गंगीरी बॉर्डर की तरफ से घायल अवस्था में नलकूप तक पहुंचा था।

पुलिस ने शमशेर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। शमशेर का भतीजा कमालुद्दीन भी उसके साथ अस्पताल गया।

जिला अस्पताल में घायल शमशेर का इलाज जारी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें