भरगैन में हनफी कमेटी ने किया रोज़ा इफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ (Bhargain news)
By
Mar 9, 2026
कस्बा भरगैन में हनफी कमेटी ने शनिवार को रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की। यह आयोजन कस्बा स्थित फार्म वाली मस्जिद में किया गया था।
इफ्तार पार्टी के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य पकवानों का इंतज़ाम किया गया था। इफ्तार के वक़्त का ऐलान होते ही सभी रोज़ेदारों ने सुन्नत के मुताबिक खजूर और पानी से अपना रोज़ा इफ्तार किया।
इफ्तार के बाद तमाम लोगों ने मस्जिद में मगरिब की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद रोज़ेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और सलामती की दुआ मांगी। साथ ही समाज में भाईचारे और मोहब्बत के पैग़ाम को मज़बूत करने की भी कामना की गई।
