0

हज यात्रा 2026: मक्का-मदीना में भटकने से बचाएगी ‘स्मार्ट वॉच’, कमेटी दे रही ये खास सुविधाएं

By Dec 15, 2025

हज कमेटी आजमीन-ए-हज को स्मार्ट वॉच मुहैया कराएगी। यह सऊदी अरब के मक्का और मुनव्वरा में हज के दौरान भटकने पर अपनों से मिलवाने में मदद करेगी। इसमें फोन कॉल और मैसेज करने की भी सुविधा रहेगी। जिले से इस बार रामपुर जिले से 1087 हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे।

अरबी भाषा का ज्ञान न होने से यह अक्सर भटक जाते हैं। ज्यादातर हज यात्री वरिष्ठ नागरिक होते हैं, जो मोबाइल ऐप का उपयोग करने में असहज महसूस करते हैं। इसलिए स्मार्ट वॉच जैसे सरल उपकरण से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सरकार हज यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दो साल पहले हज सुविधा ऐप लॉन्च किया था, लेकिन तमाम बुजुर्ग आजमीन एंड्रायड मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कमेटी ने इस बार स्मार्ट वॉच मुहैया कराने का निर्णय लिया है। स्मार्ट वॉच और हज सुविधा ऐप आपस में लिंक रहेंगे ताकि रास्ता भटकने पर उनकी लोकेशन का पता चल सके। स्मार्ट वॉच के जरिये रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, एसओएस बटन से तुरंत सहायता, हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, कदमों की गिनती, किबला कंपास और नमाज टाइम अलर्ट आदि की सुविधाएं मिलेंगी।

यह वॉच हज सुविधा ऐप से जुड़ा रहेगा, जिससे यात्रियों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी। समस्या की स्थिति में तत्काल एसएमएस अलर्ट भी भेजा जाएगा। इसकी निगरानी सऊदी अरब में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के कंट्रोल रूम से की जाएगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह में हज कमेटी ऑफ इंडिया से स्मार्ट वॉच मिल जाएंगी। इसके बाद स्मार्ट वॉच प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई जाएगी। यह पहल न केवल सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि यात्रियों के परिवारों को भी मानसिक शांति प्रदान करेगी।

वर्ष 2026 की हज यात्रा के नियमों में सऊदी सरकार ने कई बदलाव किए हैं। इस बार हज यात्रा पर जाने वाले मियां-बीबी को अलग-अलग कमरे मिलेंगे। महिला और पुरुष यात्रियों को अलग-अलग कमरों में ठहराने की व्यवस्था रहेगी। एक ही शहर के यात्रियों को एक ही इमारत में ठहराने को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना महरम वाली महिलाओं को अलग समूहों में ठहराया जाएगा। यात्रियों को इस बार रसोई की सुविधा भी नहीं मिलेगी। मदीना मुनव्वरा में रिहाइश के दौरान मिलने वाली किचन की सुविधा खत्म कर दी गई है। उन्हें कैटरिंग के जरिये खाना दिया जाएगा खाना।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें