0

मखाना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बीज के साथ टूल्स किट पर भी 75% अनुदान, ऐसे करें आवेदन

By Dec 10, 2025

वैसे तो कोसी प्रभावित सुपौल जिले में मखाना खेती की खासियत और महत्व सदियों पुरानी है। पिछले एक दशक से सरकार और विभाग ने इसे आधुनिक तकनीक और विज्ञानी तरीके से उन्नत कर मखाना क्रांति की शुरुआत हुई है। इस मखाना क्रांति को और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मखाना अवयव योजना लांच की है। इस योजना के तहत मखाना किसानों को क्षेत्र विस्तार, उन्नत बीज वितरण और टूल्स किट पर अनुदान देने का फैसला लिया है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए विभाग किसानों से उद्यान निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन ले रहा है। एक किसान 25 डिसमिल से लेकर 5 एकड़ तक के लिए लाभ ले सकते हैं। दरअसल सरकार ने पहली बार मखाना उत्पादक किसानों के लिए अनुदानित दर पर उन्नत बीज मुहैया कराने का फैसला लिया है। इसके तहत जिले को 12 हजार किलोग्राम बीज वितरण करने का लक्ष्य दिया है। इस पर किसानों को 75 फीसद का अनुदान दिया जाएगा।

इच्छुक किसानों को अनुशंसित सबौर मखाना एक किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बीज किसानों को विभाग द्वारा मुहैया कराया जाएगा, जिस पर किसानों को 75 फीसद अनुदान दिया जाएगा। जिले में वर्ष दर वर्ष मखाना खेती विस्तार ले रहा है। खेती से प्राप्त मखाने के बीजों की प्रोसेसिंग कर किसान मखाना बनाते हैं। इसे बाजार में बेचकर काफी अच्छा लाभ कमाते हैं। जिले में उत्पादित होने वाले मखाने को जीआइ टैग भी मिल चुका है। इन्हीं सबको देखते हुए सरकार ने मखाना विकास योजना की शुरूआत की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नए साल का तोहफा: सुपौल में राघोपुर रेल ओवरब्रिज का काम पूरा, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के लाखों लोगों सहित वीरपुर-विहपुर एनएच 106 पर सफर करने वाले आमलोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग राघोपुर रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य...
By Dec 10, 2025

साझा करें