0

संसद में ‘वंदे मातरम’ पर महाबहस, PM मोदी करेंगे शुरुआत; क्या फिर छिड़ेगी ‘शक्ति’ पर जंग?

By Dec 10, 2025

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पर संसद में विशेष चर्चा रविवार से होनी है। लोकसभा में दस घंटे की चर्चा होगी जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और संभवत: समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके लिए विपक्ष की भी सहमति होने से विरोध या हंगामक हंगामे का प्रत्यक्ष कारण तो कोई नहीं है, लेकिन चर्चा में दोनों ही ओर से ऐसे बयान या शब्द सामने आ सकते हैं, जो शीतकालीन सत्र का पारा एक बार फिर चढ़ा दें। विशेष तौर पर प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रगीत को खंडित किए जाने के ऐतिहासिक तथ्य को दोहरा सकते हैं, जो विपक्ष को असहज और उद्वेलित कर सकता है।

इसी तरह विपक्ष की ओर से कुछ सांसदों के तीखे बोल सामने आने की आशंका है, क्योंकि राष्ट्रगीत के गायन को लेकर अक्सर विवाद सामने आता भी रहा है। माना जा रहा है कि इस चर्चा में कई अनजान तथ्य सामने आ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले इतिहास के पन्नों का हवाला देते हुए कहा था कि 1937 के कांग्रेस सम्मेलन में वंदे मातरम से भी छेड़छाड़ की गई थी और विभाजन के बीज बोए गए थे। उन्होंने कहा था, “1937 में वंदे मातरम की आत्मा, इसके महत्वपूर्ण पद्य को अलग कर दिया गया। यह गीत खंडित हो गया। इसी विभाजन ने देश के विभाजन के बीज बोए। इस महान राष्ट्रीय मंत्र के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया गया? आज की पीढ़ी को इस इतिहास को समझना होगा। यही विभाजनकारी मानसिकता आज भी राष्ट्र के लिए चुनौती बनी हुई है।”

दरअसल उन्होंने दुर्गा शब्द हटाए जाने की ओर इशारा किया था और बाद में भाजपा के कई नेताओं ने इसे पिछले दिनों राहुल गांधी की ओर से दिए गए उस बयान से जोड़ा था जिसमें ”शक्ति” से लड़ने की बात कही गई थी। सूत्रों की कहना है कि स्वतंत्रता आंदोलन के इस जीवन गीत को लेकर कई और तथ्य सामने आ सकते हैं जो विपक्ष के लिए असहज करने वाला होगा। वैसे भी हाल के दिनों में बाबरी मस्जिद को लेकर पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मंशा को लेकर विवाद खड़ा है। कांग्रेस की ओर से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई सहित करीब आठ वक्ताओं के चर्चा में शामिल होने की संभावना है। इसी तरह अन्य दलों के नेता भी अपने विचार रखेंगे।

तृण
तृणतृणमूल कांग्रेस का रुख विशेष रूप से देखने योग्य होगा, क्योंकि राष्ट्रगीत की रचना का मूल संबंध बंगाल से है। वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। टीएमसी से जुड़ा एक समुदाय वंदे मातरम का खुलकर विरोध करता है, जबकि आम बंगालवासियों से इसका भावनात्मक लगाव स्वाभाविक है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में मंगलवार को वंदे मातरम पर चर्चा होनी है। वहां गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें